हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में अचानक आग लग गई। आग ट्रेन के B1 और B2 थ्री-टियर एसी कोच में लगी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, लेकिन रेलवे और फायर विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं।

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, CBI ने ‘किंगपिन’ पीवी कुलकर्णी को किया गिरफ्तार

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने इस पूरे रैकेट के कथित मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार कर लिया है। पेपर लीक मामले में अब तक कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये गिरफ्तारियां जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से की गई हैं।

उत्तर प्रदेश में तबाही पर पुतिन ने जताया दुख, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा संदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में आए भीषण तूफान और भारी तबाही पर गहरा दुख जताया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कुछ जिलों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है।

मणिपुर में चर्च पदाधिकारियों की हत्या के विरोध में 48 घंटे का बंद

मणिपुर में चर्च के तीन पदाधिकारियों और एक नागरिक की हत्या के बाद हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं। कुकी-जो और नागा समुदायों के संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद का असर राज्य के कई इलाकों में देखने को मिला। मणिपुर के गृह मंत्री गोविंदास कोंथौजम ने दावा किया है कि राज्य में अलग-अलग समूहों द्वारा नगा और कुकी समुदायों के 38 से अधिक लोगों को बंधक बनाया गया है।

शी जिनपिंग की ट्रंप को दोटूक चेतावनी, ताइवान मुद्दे पर बढ़ सकता है टकराव

चीन की राजधानी बीजिंग में इस वक्त दुनिया की सबसे अहम कूटनीतिक बैठकों में से एक चल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आमने-सामने हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी शी जिनपिंग की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने उन्हें एक महान नेता बताया और कहा कि उनका दोस्त होना गर्व की बात है।

संपत्ति के लालच में बेटे ने माता-पिता समेत 2 बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग दंपति और उनके दो पोते-पोतियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक पीतांबर अपने दिवंगत पिता का इकलौता बेटा था, जबकि मोगरा अपने पिता की इकलौती बेटी थी। इस वारदात ने एक ही परिवार की पूरी पीढ़ी को खत्म कर दिया।

Akhilesh Yadav के सौतेले भाई Prateek Yadav की मौत पर उठा विवाद, NHRC पहुंचा मामला

Akhilesh Yadav के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा तेज हो गई है।

AIADMK में बगावत! पलानीस्वामी ने 17 जिला सचिवों समेत कई नेताओं को हटाया

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। एआईएडीएमके प्रमुख Edappadi K. Palaniswami यानी ईपीएस ने पार्टी के कई बड़े नेताओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए एसपी वेलुमणि और सीवे षणमुगम समेत 17 जिला सचिवों को उनके पदों से हटा दिया है। एआईएडीएमके के भीतर हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब पार्टी में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है।

गोपालगंज में अनंत सिंह पर शिकंजा, हथियार सत्यापन के लिए पुलिस ने दिया 48 घंटे का समय

बिहार के बाहुबली नेता और Anant Singh एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। गोपालगंज में वायरल हुए हथियार लहराने के वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने साफ कहा कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लखनऊ समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बुधवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ले ली। इससे पहले मंगलवार सुबह भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम अचानक बदल गया था।