दिल्ली में खाकी पर सवाल, स्पेशल सेल के हेड कांस्टेबल की फायरिंग में मजदूर की मौत

राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एक हेड कांस्टेबल पर फायरिंग कर एक शख्स की हत्या करने का आरोप लगा है। गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के करोल बाग इलाके में भी देर रात फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसमें एक शख्स घायल हुआ था।

पाकिस्तान में होने वाली वार्ता टली, ट्रंप ने दूतों को बीच रास्ते से बुलाया वापस

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। शनिवार को जहां अमेरिकी दूत पाकिस्तान के लिए रवाना हुए थे। दूसरी तरफ ईरान ने साफ संकेत दिए हैं कि वह अमेरिका के साथ सीधे आमने-सामने बातचीत के पक्ष में नहीं है।

चेन्नई के थेनी में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत

तमिलनाडु के थेनी जिले के कंबम शहर में शनिवार सुबह एक प्राइवेट पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। गौरतलब है कि इससे पहले 19 अप्रैल को तमिलनाडु के विरुधुनगर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 25 मजदूरों की जान चली गई थी। बा

दिल्ली-एनसीआर में आग का तांडव: कई इलाकों में लगी आग, लाखों का नुकसान

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीते 24 घंटे के भीतर आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। फिलहाल सभी घटनाओं में आग पर काबू पा लिया गया है और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

कोलकाता में भीषण आग: 16 बीघा में फैली झुग्गी बस्ती राख, ट्रेन सेवाएं भी हुईं प्रभावित

कोलकाता से एक बड़ी आग की घटना सामने आई है, जहां दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला इलाके में शनिवार को झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। ओवरहेड इलेक्ट्रिकल ट्रैक्शन वह सिस्टम होता है, जिसके जरिए ट्रेनों को ऊपर लगे बिजली के तारों से करंट मिलता है।

AAP छोड़ते ही राघव चड्ढा को बड़ा झटका! 11 लाख लोगों ने किया अनफॉलो

आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग होने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को अब सोशल मीडिया पर भी बड़ा झटका लगता दिख रहा है। बता दें कि राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने औपचारिक रूप से बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, “पार्टी अब भ्रष्ट हाथों में”

आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा ने अपनी ही पुरानी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। राघव चड्ढा ने दिल्ली की राजनीति पर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि “शीशमहल पार्ट 2” जैसी चीजें ही चुनाव हार की वजह बनीं।

कानपुर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या, लूट का विरोध बना वजह! पॉश इलाके में दहशत

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद डराने वाली घटना सामने आई है। पनकी रोड चौकी के अंतर्गत आवास विकास इलाके में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला की उनके ही घर में हत्या कर दी गई। वारदात का समय और तरीका कई सवाल खड़े कर रहा है। नौकरानी के जाने के तुरंत बाद घटना होना इस ओर इशारा करता है कि किसी जानकार की भूमिका हो सकती है।

सोनपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गंडक नदी में डूबे एक ही परिवार के 4 लोग

बिहार के सोनपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी का जश्न अचानक मातम में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

भरूच के झगड़िया GIDC में केमिकल फैक्ट्री में धमाका, भीषण आग से हड़कंप

गुजरात के भरूच जिले के झगड़िया स्थित GIDC क्षेत्र में ‘मेट्रोपोलिटन एक्सीकेम’ नाम की केमिकल कंपनी में अचानक जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।