Delhi Police Special Cell Action, ISI और अंडरवर्ल्ड से जुड़े 9 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी और आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि बरामद हथियार, ग्रेनेड और कारतूस ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से भारत भेजे गए थे।

पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटा, 18 की मौत

अफगानिस्तान से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पाकिस्तान से वापस लौट रहे अफगान शरणार्थियों को ले जा रहा एक ट्रक पूर्वी अफगानिस्तान में पलट गया। दरअसल, पाकिस्तान ने वर्ष 2023 में अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इसके बाद बड़ी संख्या में अफगान नागरिकों को या तो निर्वासित किया गया या फिर देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

नमाजियों पर हमला करने वाला देश… भारत ने UN में पाकिस्तान को घेरा, ढाका से काबुल तक गिनाए काले कारनामे

UN में भारत का पाकिस्तान पर वार

UNSC में भारत ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए। भारत ने कहा कि पाकिस्तान नागरिकों पर हमले करता है और आतंकवाद को बढ़ावा देता है। UNAMA रिपोर्ट के आधार पर भारत ने पाकिस्तान की कार्रवाई को उजागर किया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसे जिम्मेदार ठहराया।

ईरान का बड़ा बयान, भारत की भूमिका पर भरोसा; होर्मुज और परमाणु मुद्दे पर खुलकर बोले अराघची

नई दिल्ली दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति और परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत के साथ संबंधों को लेकर अराघची ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट में भारत की किसी भी रचनात्मक भूमिका का ईरान स्वागत करेगा।

राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को सीधा संदेश, बोले- अब भारत चुप नहीं बैठेगा

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि अगर उसने दोबारा भारत की तरफ आंख उठाने की कोशिश की, तो इस बार ऐसा जवाब मिलेगा जो पहले कभी नहीं हुआ। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अब सिर्फ प्रतिक्रिया देने वाला देश नहीं रहा, बल्कि जरूरत पड़ने पर निर्णायक कार्रवाई करने में भी पीछे नहीं हटेगा।

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया बड़ा झटका? ईरानी विमानों को हमले से बचाने के लिए एयरबेस में दी पनाह

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि पाकिस्तान ने ईरानी विमानों को अपने एयरबेस पर जगह दी। हालांकि पाकिस्तान और तालिबान ने इन आरोपों से इनकार किया है, लेकिन इस मुद्दे ने क्षेत्रीय राजनीति को गर्मा दिया है।

कच्छ के क्रीक इलाके में मिली लावारिस पाकिस्तानी नाव, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

गुजरात के कच्छ जिले से एक बार फिर सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। क्रीक इलाके में BSF की पेट्रोलिंग के दौरान एक लावारिस पाकिस्तानी नाव बरामद हुई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्रीक इलाके में मिली यह पाकिस्तानी नाव यहां तक कैसे पहुंची।

पाकिस्तान में हिंदू युवाओं की बड़ी कामयाबी, गरीबी से लड़कर CSS परीक्षा पास

पाकिस्तान से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो न सिर्फ प्रेरणादायक है बल्कि संघर्ष और हौसले की मिसाल भी पेश करती है। इन दोनों युवाओं की कहानी यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, सफलता हासिल की जा सकती है।

उमा भारती का बड़ा बयान: पाकिस्तान पर साधा निशाना, अखिलेश-शत्रुघ्न को भी दी नसीहत

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एक बार फिर अपने तीखे और बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर उमा भारती ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आशा जी ने अपने सुरों से दशकों तक देश को आनंदित किया और अब ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।

पाकिस्तान-सऊदी सैन्य सहयोग से बढ़ा क्षेत्रीय तनाव, ईरान-अमेरिका वार्ता के बीच हलचल तेज

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच रक्षा सहयोग एक बार फिर चर्चा में है। ताजा जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सैन्य बलों को सऊदी अरब में तैनात किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस अहम वार्ता में मिस्र, सऊदी अरब, चीन और कतर जैसे देशों के अधिकारी भी इस्लामाबाद में मौजूद हैं और परोक्ष रूप से मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं।