राज्यपाल से मिले विजय, तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश करने पहुंचे TVK चीफ

तमिलनाडु की राजनीति में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से मिलने का समय मिल गया। विजय अब राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की थी। विजय खुद दो सीटों से चुनाव जीते, जिसके बाद उनकी पार्टी के विधायकों की संख्या 107 मानी जा रही है।

विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, 120 विधायकों का मिला समर्थन

तमिलनाडु की राजनीति में कई दिनों से चल रही उठापटक अब खत्म होती नजर आ रही है। अभिनेता से नेता बने Vijay की पार्टी टीवीके को आखिरकार सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत मिल गया है। वहीं आईयूएमएल ने भी विजय सरकार को बिना शर्त समर्थन देने की बात कही है।

रीवा में तैनात कांस्टेबल ने खंडवा में दी जान, 20 दिन पहले हुई थी सगाई

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। खंडवा पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया है।

तमिलनाडु में विजय की सरकार पर सस्पेंस, बहुमत नहीं जुटा पाए TVK प्रमुख

तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों लगातार हलचल देखने को मिल रही है। अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी टीवीके (TVK) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि टीवीके प्रमुख विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था, लेकिन राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर ने बहुमत साबित न होने का हवाला देते हुए इसे स्वीकार नहीं किया।

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार की मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मृतका उर्मिला के भाई रमेश ने बताया कि पूरा परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहा था। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि घर पहुंचने से पहले ही इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

महाराष्ट्र में बदले सियासी समीकरण, तटकरे परिवार के गढ़ म्हसला में शिंदे शिवसेना ने फहराया भगवा

महाराष्ट्र की राजनीति में रायगढ़ जिले की म्हसला नगर पंचायत से बड़ा सियासी संदेश निकलकर सामने आया है। लंबे समय से कांग्रेस के कब्जे वाली इस नगर पंचायत में अब सत्ता बदल गई है। इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेताओं ने अपने क्षेत्र के समीकरणों को देखते हुए फैसला लिया है, लेकिन कांग्रेस आधिकारिक तौर पर शिंदे शिवसेना के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।

‘जनता के भरोसे को टूटने नहीं देंगे’, शुभेंदु अधिकारी के चयन के बाद अमित शाह का बड़ा बयान

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव तय हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लग गई है। अब वह कल सुबह पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। Suvendu Adhikari के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक व्यवस्था सुधारने और चुनाव के दौरान उठे हिंसा व राजनीतिक तनाव के मुद्दों को संभालने की होगी।

दिल्ली में बड़ा हादसा टला: चलते-चलते एम्बुलेंस में लगी आग, ऑक्सीजन सिलेंडर फटा

दिल्ली में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोती बाग फ्लाईओवर के पास सफदरजंग अस्पताल की CAT एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। घटना शाम करीब 7:20 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बिहार में मिड-डे मील खाते ही स्कूल में मची अफरा-तफरी, 250 से ज्यादा बच्चे बीमार

बिहार के सहरसा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महिषी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में गुरुवार को मिड-डे मील खाने के बाद 250 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सिविल सर्जन डॉक्टर राजनारायण प्रसाद ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है।

बंगाल में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ, राज्यपाल ने विधानसभा भंग की

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। 2026 विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्यपाल आर.एन. रवि ने 17वीं विधानसभा को भंग करने का आदेश जारी कर दिया है। विधानसभा भंग होने के बाद अब राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण और 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की तैयारियां शुरू होंगी।