मुंबई की मेयर को बम से उड़ाने की धमकी, CMO और BSE का भी ई-मेल में जिक्र

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई की मेयर को एक धमकी भरा ई-मेल मिला। ई-मेल में मेयर की कार और उनके कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान होते ही उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

UP में कलेक्टर कार्यालय के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, होमगार्ड की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। लीलावती का कहना है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से न्याय की उम्मीद में अधिकारियों के चक्कर काट रही थी, लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई।

ओडिशा में 755 नए डॉक्टरों और शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, मेडिकल सेवाएं होंगी मजबूत

ओडिशा सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार के अनुसार, यह योजना वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी।

महेश केवट ने भरा नामांकन, सीएम मोहन यादव बोले- तीनों सीटों पर जीत तय

मध्य प्रदेश की राजनीति में रविवार का दिन खास रहा। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरा भी करती है।

शादी का झांसा देकर 11 साल तक शोषण का आरोप, मॉडल बोली- धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

 मेरठ के सरधना क्षेत्र की रहने वाली एक हिंदू मॉडल ने अपने पूर्व प्रेमी और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मॉडल ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

TMC में बड़ी बगावत! 20 सांसद NDA के संपर्क में, ओम बिरला को लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर सियासी भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायकों के विद्रोह के बाद अब पार्टी के सांसदों ने भी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। टीएमसी के लिए यह संकट ऐसे समय में सामने आया है जब विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के भीतर असंतोष पहले से ही बढ़ा हुआ है। हाल ही में 58 विधायकों ने विपक्ष के नेता पद के लिए ऋतब्रता बनर्जी का समर्थन किया था।

भाई मानती थी, उसी ने तोड़ा भरोसा! खंडवा में युवती ने चचेरे भाई पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पिपलोद थाना क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती ने अपने 30 वर्षीय चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

बिहार में भीषण गर्मी में बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा बेकाबू ट्रैक्टर, 7 गंभीर घायल

बिहार के सारण  जिले के मशरख नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में घायल होने वालों में 5 वर्षीय माही कुमारी, 70 वर्षीय गुलपति देवी, 70 वर्षीय कादित देवी, 17 वर्षीय राजा ठाकुर, 20 वर्षीय काजल देवी, 25 वर्षीय पवन ठाकुर और 28 वर्षीय लव कुश ठाकुर शामिल हैं।

इश्क से बदलेगा देश! पूर्व जज मार्कण्डेय काटजू ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’, CJP पर भी साधा निशाना

सोशल मीडिया पर इन दिनों नई-नई राजनीतिक पहलों की चर्चा तेज है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कण्डेय काटजू ने एक नई मुहिम की शुरुआत का ऐलान किया है। ‘इश्क करो पार्टी’ की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है।

पंजाब में मोबाइल छीनने के आरोप में दो युवकों को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मोबाइल फोन छीनने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।