Chandigarh में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह से मचा हड़कंप, प्रशासन ने बताया- पर्याप्त है सप्लाई

चंडीगढ़ में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सेक्टर-17 स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल खरीदने की लिमिट तय करने वाले पोस्टर लगा दिए गए। विवाद बढ़ने के बाद पेट्रोल पंप मालिक ने इस पूरे मामले पर माफी मांगी। वहीं प्रशासन की सफाई आने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

थाने में इंसाफ मांगने पहुंची नाबालिग, पुलिस के रवैये से हुई बेहोश? ओडिशा के मयूरभंज से चौंकाने वाला मामला

ओडिशा के मयूरभंज जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की और उसके परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में पुलिस के रवैये को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि अगर शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों को ही डर और दबाव का सामना करना पड़े, तो आम लोग न्याय के लिए किस पर भरोसा करें।

भारत में बन रही थी ‘जिहादी ड्रग्स’! NCB का सबसे बड़ा ऑपरेशन, सीरियाई नागरिक समेत 2 गिरफ्तार

देश में पहली बार इतने बड़े स्तर पर ‘कैप्टागॉन’ जैसी खतरनाक जिहादी ड्रग्स का नेटवर्क सामने आया है। ‘ऑपरेशन RAZEPILL’ के तहत दिल्ली, गुजरात, उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में लगातार छापेमारी की जा रही है।

केरलम में वीडी सतीशन कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, 11 मंत्री भी होंगे शामिल

केरल में 10 साल बाद सत्ता में वापसी कर रहे कांग्रेस नीत यूडीएफ (UDF) ने नई सरकार के गठन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांग्रेस नेता V. D. Satheesan सोमवार सुबह 10 बजे केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। केरल विधानसभा में कुल 140 विधायक हैं। नियमों के अनुसार राज्य में अधिकतम 21 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल सतीशन समेत 12 नेताओं को मंत्री बनाने का फैसला हुआ है।

Delhi में बढ़ते Fuel Crisis के बीच बड़ा कदम, प्राइवेट कंपनियों को Work From Home की सलाह

दिल्ली सरकार ने बढ़ती ईंधन कीमतों और वैश्विक तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सभी प्राइवेट कंपनियों को सलाह दी है कि वे कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सुविधा दें। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को बिजली और ईंधन की खपत कम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सरकारी वाहनों के ईंधन खर्च में कम से कम 20 फीसदी कटौती सुनिश्चित करने को कहा गया है।

दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने वालों के लिए बड़ी राहत, रेखा गुप्ता सरकार ने ATF पर VAT घटाया

दिल्ली से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta की सरकार ने एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाले वैट में भारी कटौती कर दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव के बीच विमान ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई बड़ी एयरलाइंस कंपनियों ने भी माना है कि पिछले कुछ समय में ATF की कीमतें काफी तेजी से बढ़ी हैं।

NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का हमला, बोले- 22 लाख छात्रों के साथ हुआ धोखा

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बता दें कि NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 22.5 लाख छात्र शामिल हुए थे।

तीसरे बच्चे पर ₹30 हजार, चौथे पर ₹40 हजार देगी सरकार! CM चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की है कि राज्य में तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दरअसल, देश के कई राज्यों में जन्म दर लगातार घट रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में कामकाजी आबादी कम होने का असर अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

CJI सूर्यकांत ने ‘कॉकरोच’ बयान पर दी सफाई, बोले- युवाओं का हमेशा सम्मान किया

सूर्यकांत के ‘कॉकरोच’ वाले बयान को लेकर उठे विवाद के बीच उन्होंने खुद सामने आकर सफाई दी है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि उनके बयान को मीडिया के एक हिस्से ने गलत तरीके से पेश किया और उसका गलत मतलब निकाला गया। सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत और जॉयमाल्या बागची की पीठ ने संबंधित वकील को कड़ी फटकार भी लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि पूरी दुनिया सीनियर एडवोकेट बनने की पात्र हो सकती है, लेकिन संबंधित वकील इसके योग्य नहीं हैं।

PM मोदी के ‘पेट्रोल बचाओ अभियान’ का असर! कश्मीर में मंत्री ने की तांगे की सवारी

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और बढ़ती ईंधन चिंताओं के बीच देशभर में पेट्रोल-डीजल बचाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री Satish Sharma ने एक अनोखी पहल कर लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संसाधनों के बेहतर उपयोग और अनावश्यक खर्च कम करने की अपील की थी।