बालाघाट में एक्स गर्लफ्रेंड की शादी में पहुंचा युवक, दुल्हन के भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला

मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक शादी समारोह खूनी वारदात में बदल गया। यहां अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की शादी में पहुंचे युवक की दुल्हन के भाइयों और उनके दोस्तों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार की मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मृतका उर्मिला के भाई रमेश ने बताया कि पूरा परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहा था। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि घर पहुंचने से पहले ही इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

महाराष्ट्र में बदले सियासी समीकरण, तटकरे परिवार के गढ़ म्हसला में शिंदे शिवसेना ने फहराया भगवा

महाराष्ट्र की राजनीति में रायगढ़ जिले की म्हसला नगर पंचायत से बड़ा सियासी संदेश निकलकर सामने आया है। लंबे समय से कांग्रेस के कब्जे वाली इस नगर पंचायत में अब सत्ता बदल गई है। इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेताओं ने अपने क्षेत्र के समीकरणों को देखते हुए फैसला लिया है, लेकिन कांग्रेस आधिकारिक तौर पर शिंदे शिवसेना के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।

Hormuz Strait पर ईरान का नया दांव! क्या खत्म होने वाला है डॉलर का दबदबा?

दुनिया की सबसे अहम समुद्री रूट्स में शामिल Hormuz Strait को लेकर ईरान ने बड़ा कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने अब इस जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर टोल वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे व्यस्त तेल व्यापार मार्गों में से एक है। यहां किसी भी नए नियम या सैन्य तनाव का असर सीधे वैश्विक तेल कीमतों और अंतरराष्ट्रीय बाजार पर पड़ सकता है।

गुरुग्राम में छात्रा की कार घेरकर हंगामा, 37 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

गुरुग्राम के सोहना रोड इलाके से एक बेहद डराने वाली घटना सामने आई है। यहां 12वीं की परीक्षा देकर घर लौट रही एक छात्रा को उस वक्त दहशत का सामना करना पड़ा, जब मामूली सड़क हादसे के बाद कुछ टैक्सी ड्राइवरों ने उसकी कार को घेर लिया। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि मामला सोशल मीडिया के जरिए संज्ञान में आया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

सीतापुर में चोरी का अनोखा मामला, मशीन चुराने से पहले चोर ने छोड़ा लेटर

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से चोरी की एक बेहद अनोखी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

दिल्ली में बड़ा हादसा टला: चलते-चलते एम्बुलेंस में लगी आग, ऑक्सीजन सिलेंडर फटा

दिल्ली में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोती बाग फ्लाईओवर के पास सफदरजंग अस्पताल की CAT एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। घटना शाम करीब 7:20 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बिहार में मिड-डे मील खाते ही स्कूल में मची अफरा-तफरी, 250 से ज्यादा बच्चे बीमार

बिहार के सहरसा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महिषी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में गुरुवार को मिड-डे मील खाने के बाद 250 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सिविल सर्जन डॉक्टर राजनारायण प्रसाद ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है।

जीजा-साली निकले ‘बंटी-बबली’, गुजरात में चोरी कर जी रहे थे लग्जरी लाइफ

गुजरात के वलसाड जिले में हुई एक चोरी की वारदात ने पुलिस को ऐसे जीजा-साली गैंग तक पहुंचा दिया, जो लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लग्जरी जिंदगी जी रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी राजू कालमेध के खिलाफ महाराष्ट्र और गुजरात में पहले से कई चोरी के मामले दर्ज हैं। वहीं सोनिया पाटील का भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है।

बंगाल में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ, राज्यपाल ने विधानसभा भंग की

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। 2026 विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्यपाल आर.एन. रवि ने 17वीं विधानसभा को भंग करने का आदेश जारी कर दिया है। विधानसभा भंग होने के बाद अब राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण और 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की तैयारियां शुरू होंगी।