नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से रेप, वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव; पति-पत्नी गिरफ्तार

बिहार के कैमूर जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

ओडिशा में 755 नए डॉक्टरों और शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, मेडिकल सेवाएं होंगी मजबूत

ओडिशा सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार के अनुसार, यह योजना वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी।

बिहार में भीषण गर्मी में बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा बेकाबू ट्रैक्टर, 7 गंभीर घायल

बिहार के सारण  जिले के मशरख नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में घायल होने वालों में 5 वर्षीय माही कुमारी, 70 वर्षीय गुलपति देवी, 70 वर्षीय कादित देवी, 17 वर्षीय राजा ठाकुर, 20 वर्षीय काजल देवी, 25 वर्षीय पवन ठाकुर और 28 वर्षीय लव कुश ठाकुर शामिल हैं।

गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ का बड़ा एक्शन, 568 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, मददगारों की भी जांच शुरू

गुजरात में अवैध घुसपैठ और गैरकानूनी रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान तेज कर दिया गया है। ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ को गुजरात सरकार के उस व्यापक अभियान का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत अवैध आव्रजन पर रोक लगाने और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर अब अधिकारियों की भी होगी जवाबदेही

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में लगी भीषण आग ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की जान चली गई थी। मालवीय नगर होटल अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार ने साफ कर दिया है कि अब अवैध निर्माण और सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात, दमन और लक्षद्वीप को 22 हजार करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 5 जून को गुजरात और दमन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री लक्षद्वीप के लिए करीब 885 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण बंदरगाह परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं के तहत कलपेनी और कदमत द्वीपों पर आधुनिक पोर्ट सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी को बड़ा झटका, 9 में से 8 विधायक ऋतब्रत बनर्जी के साथ

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के भीतर जारी सियासी घमासान इस स्तर तक पहुंच गया है कि TMC दो खेमों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। नई राजनीतिक स्थिति में ऋतब्रत बनर्जी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनके नेतृत्व वाले गुट ने जावेद अहमद खान, सबीना यास्मीन, संदीपन साहा और सिउली साहा को डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी सौंपी है।

दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के बाद खुली बड़ी पोल, 6 कमरों की अनुमति पर बना दिए 25 कमरे!

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को हुआ भीषण अग्निकांड पूरे देश को झकझोर गया। फ्लोरिस स्टे होटल में लगी आग में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। 21 लोगों की मौत के बाद अब होटल मालिक, फायर सेफ्टी व्यवस्था और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

लुधियाना के फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, बाप-बेटे समेत 3 मजदूरों की मौत

पंजाब के लुधियाना से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया-ए स्थित एक फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव से बाप-बेटे समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि सीवर सफाई के दौरान जरूरी सुरक्षा उपकरण और नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

गाजियाबाद सूर्या चौहान हत्याकांड में नया खुलासा, पुलिस जांच में सामने आई पिता की कथित भूमिका

गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी असद को हत्या के लिए उसके पिता नवाब ने कथित तौर पर उकसाया था। असद की मौत के बाद सूर्या की मां ने कहा कि उन्हें आंशिक रूप से न्याय मिला है, लेकिन मामले में शामिल बाकी आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।